उत्तर प्रदेशखेलदेशराजनीतिशिक्षा

शाह व योगी ने किया कौशांबी महोत्सव का शुभारंभ

विकास के लिए 612.94 करोड़ की 117 परियोजनाओं की दी सौगात

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस और विपक्ष का परिवारवाद खतरे में है: अमित शाह
LP Live, Koushambi/Lucknow: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी महोत्सव-2023 का उद्घाटन किया। वहीं इस मौके पर प्रदेश के विकास संबन्धी 612.94 करोड़ की 117 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। यहां संसद खेल कूद प्रतियोगिता से जुड़े अनेक खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज योगी के नेतृत्व उत्तर प्रदेश एक नई ऊंचाई की ओर आगे बढ़ रहा है। आज प्रदेश अनेक क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है, जिसकी एक नई तस्वीर हम सबके सामने है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने इस मौके पर 612 करोड़ रुपए से ज्यादा की 117 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। कौशांबी महोत्सव के मंच पर जनपद के उभरते हुए खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। गृहमंत्री शाह और मुख्यमंत्री योगी ने खोखो, बॉलीबॉल, 100 मीटर रेस समेत अन्य खेलों से जुड़े हुए 10 बालक और बालिकाओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। इस दौरान संसद खेल कूद प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

आजमगढ़ को करोड़ो की परियाोजनाएं
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनपद आजमगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 4,257 करोड़ की लागत से 1,358 पाइप पेयजल परियोजना एवं शास्त्रीय संगीत को समर्पित 22 करोड़ की लागत से हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय सहित 4,583 करोड़ की 117 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

विपक्ष पर साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम यहां 2024 में मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करते हुए संसद की उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया। इसी वजह से संसद को चलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि ये कानून कौन लाया। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला देकर इस कानून को बनाया। मनमोहन सिंह उस समय लालू प्रसाद यादव को बचाने के लिए इस कानून को सुधारना चाहते थे। राहुल गांधी ने उसके मसौदे को फाडकर उन्हें रोका। अब तक 17 सांसदों की सदस्यता गई है। जब राहुल की सदस्या गई तो कांग्रेस वालों ने काले कपड़े पहनकर पूरी संसद बंद करने का काम किया। यानी गांधी परिवार संविधान और कानून से ऊपर है? जो अब लोकतंत्र को खतरे में बता रहे हैं। असलियत तो यह है कि लोकतंत्र नहीं, बल्कि कांग्रेस और विपक्ष का परिवारवाद खतरे में पड़ रहा है। इस मौके पर राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

योगी सरकार ने करके दिखाया
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बौद्ध काल के 16 महाजनपदों में सबसे समृद्ध कौशांबी को माना जाता था। कलिंग विजय के बाद सम्राट अशोक भी यहां आकर रहे। एक जनपद में 612 करोड़ रुपए से ज्यादा कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन होना अपने आप में बड़ी बात है, लेकिन योगी सरकार ने यह करके दिखाया। एक जनपद होने का जा रहा है। यह अपने आप में बड़ी बात है। कौशांबी में आयोजित हुए सांसद खेल कूद प्रतियोगिता में 16 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उनमें से 3324 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया है।

पाकिस्तान में रोटी के लाले: सीएम योगी
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पिछले तीन वर्ष से 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को फ्री में राशन दे रहा है, तो वहीं पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़े हुए हैं। सरकारें कैसे चलनी चाहिए इसके लिए आज दुनिया भारत की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि आज विकास की योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी भारतवासियों को मिल रहा है। देश समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। साथ ही देश के अंदर सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। सीएम योगी ने जनपदवासियों को महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि कौशांबी बौद्धकालीन परंपरा से जुड़े हुए 16 महाजनपदों में से एक रहा है। रामायणकाल में भी भगवान श्रीराम ने वन गमन के समय एक रात्रि इसी जनपद में विश्राम किया था। ऐतिहासिक और पौराणिक परंपरा के साथ-साथ यह जनपद शक्ति पीठ की परंपरा से भी जुड़ा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने तय किया है कि हर गांव में एक खेल का मैदान और हर विकासखंड में एक मिनी स्टेडियम होगा।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button