Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » त्यागी सभा मुजफ्फरनगर ने मेधावियों विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

त्यागी सभा मुजफ्फरनगर ने मेधावियों विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। त्यागी सभा मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में रविवार को एक बैंक्वेट हॉल में मेधावी छात्र-छात्रा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10 और कक्षा 12 में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के लगभग 90 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले 15 अन्य होनहार बच्चों को भी विशिष्ट पुरस्कार से नवाजा गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता व सदस्य विधान परिषद अश्विनी त्यागी, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति आनंद त्यागी, देश के प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ. सुधीर त्यागी और सुप्रसिद्ध शीशा निर्माता कंपनी के एम.डी. सुरेश त्यागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में त्यागी सभा के पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का बुके भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इसके उपरांत मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से सत्यप्रकाश त्यागी, कपिल त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, उमेश त्यागी, अशोक त्यागी, सुधीर त्यागी, मंगल त्यागी, आदेश त्यागी, सचिन पावटी, विपिन त्यागी, मोहित त्यागी, प्रवेश त्यागी, गौरव त्यागी, अजय त्यागी जॉनी, मनोज त्यागी, संजय त्यागी, रोहन त्यागी, सूर्यकांत त्यागी, सुशील त्यागी, नीतीश त्यागी, दर्शन लाल त्यागी, शेखर त्यागी, विशाल त्यागी, विनेश त्यागी, पंकज त्यागी, प्रीति त्यागी, नीरज त्यागी, आशु त्यागी, विकास त्यागी, राजेश त्यागी, योगेंद्र त्यागी, रजनीश त्यागी आदि समाज के लोग मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 3 1 9
Total views : 384479

Follow us on