आंध्र प्रदेशदिल्ली-एनसीआरदेशमनोरंजन

ट्रेड फेयर में राज्यों के मंडपों की प्रदर्शनियां बनी आकर्षण का केंद्र

हर राज्य ने अपनी सांस्कृतिक परंपरा के बिखेरे रंग

LP Live, New Delhi: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला जैसे जैसे अपने समापन की तरफ बढ़ रहा है, वैसे ही मेले में आगंतुकों की बढ़ती संख्या के लिए राज्यों के मंडपों में अपने अपने क्षेत्र की संस्कृति को पेश करती संस्कृति आकर्षण का केंद्र बन रही है।

आईआईटीएफ के प्रवक्ता के अनुसार दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इस साल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राज्य मंडप प्रमुख आकर्षण के रूप में उभरे हैं, प्रत्येक को अद्ववतीय विषयों डिजाइन किया गया है, जो विकास के दोहरे पहलुओं यानी प्रगति को आगे बढाते हुए विरासत को गले लगात नजर आ रहे हैँ, जिस कारण दर्शकों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र बने हैं। इसी प्रकार यूपी, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड आदि राज्यों के कलाकारों ने जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोहा है, वहीं इन राज्यों समेत विभिन्न राज्यों ने अपने मंडप में अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया है।

कुचिपुडी नृत्य का आकर्षण्
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के 10वें दिन महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत, पंजाब के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी, जैसी हस्तियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर हौंसला अफजाई की। उन्होंने विभिन्न मंडपों का दौरा करके अवलोकन किया और कारीगरों व शिल्पकारों से बातचीत करके उन्हें प्रोत्साहित किया। विशेष रुप से आंध्र प्रदेश मंडप ने अपने भौगोललक संकेत (जीआई) उत्पादों का जश्न मनाकर और साथ ही खुद को ईज ऑफ डूइंग बबजनेस पहल में अग्रणी के रूप में स्थापित करके भीड़ का ध्यान आकर्षित किया है। आंध्र दिवस उत्सव भव्यता के साथ शुरु हुआ, जिसमें मनमोहक सांस्कृति प्रदर्शन शामिल रहे। वहीं मनमोहक तरंगम–कला निकेतन द्वारा कुचिपुडी नृत्य का प्रदर्शन, लयबद्ध कम्मू कोया जनजातीय नृत्य और जीवंत गरागालु लोक नृत्य शामिल रहे। इन प्रदर्शनों ने आंध्र प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक जीवंत चित्रांकन प्रस्तुत किया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button