जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बने देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश
राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ, इनके पिता भी रहे देश के 16वें चीफ जस्टिस
![](https://lokpathlive.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221109-WA0009-770x470.jpg)
LP Live, New Delhi: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण की है। वह 10 नवंबर 2024 तक पद पर बने रहेंगे।
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने आज देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदभार ग्रहण किया। बुधवार सुबह राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंद्रचूड़ को प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने सीजेआई यूयू ललित की जगह ली है, जो आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले छह नवंबर को सीजेआई यूयू ललित को औपचारिक सेरेमोनियल बेंच गठित कर विदाई दी गई थी। शपथ ग्रहण के बाद सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि देश की सेवा करना मेरी प्राथमिकता है। हम भारत के सभी नागरिकों के हितों की रक्षा करेंगे। चाहे वह तकनीक हो, रजिस्ट्री सुधार हो या न्यायिक सुधारों के मामले में बेहतर करेंगे।
बता दें कि डीवाई चंद्रचूड़ के पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ वाईवी चंद्रचूड़ देश के 16वें चीफ जस्टिस थे। वाईवी चंद्रचूड़ का कार्यकाल 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक करीब सात साल रहा। था। यह किसी सीजेआई का अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल था। पिता के रिटायर होने के 37 साल बाद उनके बेटे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सीजेआई बने हैं।
![](https://lokpathlive.com/wp-content/uploads/2024/06/InShot_20240612_145336199.jpg)