उत्तर प्रदेश

कोल्हुओं में जलता मिला प्लास्टिक का कचरा, लगा जुर्माना

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निरीक्षण के बाद चार कोल्हू सील कर प्रत्येक पर 5000 रूपयें का जुर्माना लगाया है

LP Live, Muzaffarnagar: जनपद मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आच्छादित है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबन्धन आयोग द्वारा संशोधित ग्रेडेड रेस्पोन्स एक्शन प्लान प्रभावी है।

जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण किये जाने के उद्देश्य से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं निरीक्षण किये जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक दो नवंबर 2022 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम जौली में गंगनहर के पास कालू पुत्र मन्जूरा, ग्राम रूडकली में बेहडा सादात मार्ग पर इकराम पुत्र हसन, रहीस पुत्र मौ0 हसन, रिजवान पुत्र मुस्तकीम द्वारा स्थापित एवं संचालित कोल्हुओं पर ईंधन के रूप में पॉलिथीन का प्रयोग होता मिला। उक्त कोल्हुओं की क्रशिंग प्रक्रिया को सील किया गया। उक्त कोल्हू संचालकों के विरूद्ध  प्रत्येक पर पांच हजार रुपये  जुर्माने की कार्यवाही  की गयी। एसडीएम जानसठ को संस्तुति प्रेषित की जा रही है। क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया  कि वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु निरन्तर दिन एवं रात्रि में भी निरीक्षण कराये जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान दोषी पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button