उत्तर प्रदेश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान समारोह के लिए मुजफ्फरनगर से रवाना हुए कांग्रेसी

LP Live, Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष और प्रांतीय अध्यक्ष की लखनऊ में होने वाली ताजपोशी व सम्मान कार्यक्रम के लिए पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में जोश है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कार्यकर्ताओं का लखनऊ पहुंचना शुरू हो गया है। मुजफ्फरनगर सहित आसपास के जनपदों से कार्यकर्ता शुक्रवार को नौचंदी से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।          लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश  कार्यालय पर शनिवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल  खाबरी एवं प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव, योगेश दीक्षित के होने वाले सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पदाधिकारी पहुंच रहे हैं इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर से पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अरशद राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादल सतीश शर्मा, अफसाना अंसारी, इंजीनियर सद्दाम, मनीषा, सद्दाम राणा, अब्दुल्लाह राणा, नीलम शर्मा, समीर मलिक, मुदित शर्मा, पीसीसी सदस्य सतीश रावत, प्रदीप रावत, प्रदीप राणा आदि नौचंदी एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना हुए।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button