उत्तर प्रदेशक्राइम

मुजफ्फरनगर में पकड़ा गया भैसाना गांव का टाप-10 बदमाश 

LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजीव सुमन के निर्देश पर एसपी देहात, सीओ बुढाना व प्रभारी निरीक्षक बुढाना ने गुरुवार की देर रात एक शातिर लुटेरे का दबोचा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह टाप -10 अपराधी है, जिस पर विभिन्न धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। जानकारी के अनुसार बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा पुलिया के पास बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी, जिस दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, एक खोखा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तनवीर पुत्र फतेहदीन निवासी गांव भसाना मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी तनवीर पर अपराधिक इतिहास लंबा है। उस पर बुढ़ाना, नई मंडी, शाहपुर समेत विभिन्न थानों में 30 मुकदमे दर्ज है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, कांस्टेबल अंकित कुमार, तेजेन्द्र धामा भी शामिल रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button