Select Language :

Home » एजुकेशन » एमजी पब्लिक स्कूल में एआई आधारित शिक्षण तकनीक का प्रशिक्षण

एमजी पब्लिक स्कूल में एआई आधारित शिक्षण तकनीक का प्रशिक्षण

लोकपथ लाइव, मुजफ्पुरनगर।  एमजी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के कौशल विकास के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के तहत बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला हुई। क्लासरूम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल विषय पर आधारित इस कार्यशाला में शिक्षकों को एआई आधारित आधुनिक तकनीकों के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक और नवाचारपूर्ण बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने सीबीएसई से आए विषय विशेषज्ञों का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता और राकेश कुमार ने शिक्षकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म और एआई टूल्स के समुचित उपयोग की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने बताया कि बदलते शैक्षिक परिदृश्य में तकनीक का उपयोग समय की मांग है। एआई की मदद से पाठ योजना निर्माण, मूल्यांकन, रचनात्मक गतिविधियों और विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को उनकी आवश्यकता के अनुरूप बेहतर और इंटरैक्टिव बनाया जा सकता है। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि एआई शिक्षा जगत में सकारात्मक बदलाव का बड़ा माध्यम बन रहा है। शिक्षक तकनीक को अपनाकर कक्षाओं को अधिक प्रभावशाली और आकर्षक बनाएं ताकि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सके। कार्यशाला में स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एआई आधारित आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की तकनीकी जानकारी हासिल की। इसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 9 4 8
Total views : 385731

Follow us on