उत्तर प्रदेश

आवास विकास कॉलोनी में फायरिंग

LP Live, Muzaffarnagar: थाना सिविल लाइन क्षेत्र की आवास विकास कालोनी में घर के बाहर कूडा डालने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियो ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली पीडित के घर के दरवाजे पर लगी। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शहर के कांशीराम आवासीय कालोनी निवासी अभिलाष जूस का ठेला लगाता है। आरोप है कि आवास विकास कालोनी निवासी अमित व आदर्श उसके पास पहुंच गए। आरोपित ने अभिलाष पर आरोप लगाया कि उसने उसके घर के बाहर कूडा फेंका था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपित अमित ने अवैध असलाह से फायरिंग कर दी। गोली उसके मकान के दरवाजे जा लगी। फायरिंग कर आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button