उत्तराखंड

अब दिल्ली-देहरादून के बीच दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें

पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में पांच बस संचालित करने की अनुमती

LP Live, Dehradun: दिल्ली से देहरादून के बीच जल्द ही आपको इलेक्ट्रिक बसे चलती हुई दिखाई देंगी। इस रूट  पर मुंबई की कंपनी इलेक्ट्रिक बसें चलाएंगी। उत्तराखंड रोडवेज ने कंपनी को पांच बसें चलाने की अनुमति दे दी है, लेकिन पायलट प्रोजेक्ट के तहत तीन महीने का ट्रायल  रहेगा। ट्रायल सफल होने पर इस रूट पर  इलेक्ट्रिक बसों के संचालन  को हरी झंडी दिखा दी जाएगी।

सीएनजी बसें चलाने के हो चुके प्रयास

परिवहन निगम ने तीन महीने पहले दिल्ली रूट पर अनुबंध पर सीएनजी बसें चलाने के लिए टेंडर लगाए थे, लेकिन बहुत कम वाहन स्वामी  ही बसें चलाने के लिए आगे आए हैं।  40 बच्च का टेंडर पास हुआ था। अभी तक यह बसे भी नहीं मिल पाई है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया की मुंबई की कंपनी को दिल्ली रूट पर पांच बसें ट्रायल पर चलाने की अनुमति दी है। यह ट्रायल तीन महीने रहेगा।  ट्रायल सफल होने पर  शत प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। चार्जिंग के लिए जगह  भी  उपलब्ध कराई जाएगी।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button