Select Language :

Home » एजुकेशन » वर्ल्ड विजन स्कूल की आरआईडीएस गतिविधियों में बच्चों की शानदार प्रस्तुति

वर्ल्ड विजन स्कूल की आरआईडीएस गतिविधियों में बच्चों की शानदार प्रस्तुति

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में मंगलवार को कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों के लिए आरआईडीएस गतिविधि के अंतर्गत वर्ल्ड ऑफ़ फैंटेसी का आयोजन किया। इस गतिविधि के अंतर्गत उप-गतिविधि फ्लिप द फिनाले कराई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मक सोच का अद्भुत प्रदर्शन किया।

इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में कल्पनात्मक सोच, भाषा कौशल, कहानी को नए अंत के साथ प्रस्तुत करने की क्षमता तथा आत्मविश्वास को विकसित करना था। विद्यार्थियों ने कहानियों के अंत को अपनी सोच के अनुसार बदलकर रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या मृणालिनी अनंत ने बच्चों की रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। कार्यक्रम का सफल समन्वय कोऑर्डिनेटर शीतल गोयल ने किया। सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 8 4 6 9
Total views : 214367

Follow us on