Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » बेरहम नंद ने भाभी को चाकू से गोदा, मासूम भतीजी को उतरा मौत के घाट

बेरहम नंद ने भाभी को चाकू से गोदा, मासूम भतीजी को उतरा मौत के घाट

लोकपथ लाइव, (शाहपुर) मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर में शाहपुर थाना क्षेत्र गांव बसी कलां में प्रेमी से बात करने से रोकने पर बेरहम नंद ने सोते हुए अपनी भाभी को चाकू से गोद दिया। बेरहमी यंही तक नहीं रूकी, उसने अपनी चार वर्षीय भतीजी को पानी की टंकी में गिराकर मार दिया। शोर मचने पर पड़ोसी व ग्रामीण पहुंचे तो घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची। घायल भाभी को तो अस्पताल में भर्ती कराया दिया, लेकिन मासूम बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने कुछ ही घंटों में माजरा समझकर नंद को हिरासत में लिया, जिसके बाद उसने पूरी सच्चाई बंया की।
मुजफ्फरनगर के गांव बसी कला में घटनास्थल पर जाँच करते एसएसपी।

 

मुजफ्फरनगर पुलिस के अनुसार गांव बसी कलां निवासी 35 वर्षीय फिरदौस अपनी चार बच्चियों शाद (10), आयशा (8), नबिया (7), इसरा (3) और ननद माना के साथ रहती थी। फिरदौस का पति इमरान (37) लखनऊ में कपड़े बेचने का काम करता है। सोमवार की रात नंद माना ने घर में सभी के लिए खाना बनाया। परिजन के मुताबिक उसने खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। घर के सभी लोगों ने खाना खाया, लेकिन ननद ने नहीं खाया और कमरे में सोने चली गई। रात करीब 12 बजे के बीच जब सभी गहरी नींद में थे तो माना अपने कमरे से निकली। भाभी फिरदौस के कमरे में गई। वहां से उसने अपनी चार साल की भतीजी इसरा को उठाया। उसे बाहर लाई उसका गला दबाया और फिर उसे पानी की टंकी में डाल कर मार डाला। इतना ही नहीं वह एक बार फिर से भाभी फिरदौस के कमरे में गई और चाकू से उसके पेट पर तीन वार किए। हमले में भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसने इसके बाद एक-एक कर अन्य तीन भतीजियों को भी घायल कर दिया। जब माना को लगा कि वह फंस जाएगी तो उसने बदमाश होने का शोर मचाते हुए पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसी जब पहुंचे तो नाजारा देख भाचक्के रह गए। पड़ोसियों व ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना शाहपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले घायल फिरदौस को अस्पताल पहुंचाया। बाद में पानी की टंकी से मासूम इसरा का शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी ननद को भी हिरासत में ले लिया। सूचना मिलने पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा,एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ गजेन्द्र पाल सिंह , प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र सिंह आदि भी वहां पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस का खुलासा, ननद ने बताई घटना की सच्चाई
सोमवार की रात यह घटना हुई, जिसके कुछ ही घंटे बाद मंगलवार दोपहर को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने किया। पूरी कहानी बताते हुए पुलिस ने माना को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। माना पुत्री यामीन निवासी ग्राम बसी कलां ने पुलिस के सामने पूरी घटना बताई। उसने बताया कि उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक कुछ माह पूर्व चेन्नई नौकरी करने गया था जिससे फोन पर बात करती थी, जिसकी जानकारी उसकी बड़ी भाभी फिरदौस को व अन्य परिजनों को भी चल गया था। मेरी भाभी फिरदौस मुझे फोन पर बात करने से रोकती थी। मुझ पर पाबन्दी लगाती थी जिससे क्षुब्ध होकर भाभी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। नींद की गोलियां मंगाई तथा परिजनों को खाने में डालकर दे दीं जिससे सभी परिजन गहरी नींद में आ गये। रात में चार वर्षीय भतीजी को उठाया तथा उसे पानी की टंकी में डालकर ढक्कन लगा दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। उसके बाद मैंने घर में रखे मीट काटने के चाकू को उठाया तथा कमरे में सो रही अपनी भाभी के उपर हमला किया जिससे वह घायल हो गयी। पुलिस ने हत्यारोपी ननद माना का चालान कर जेल भेज दिया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 8 9 0 9
Total views : 276189

Follow us on