अपराधउत्तर प्रदेश

रोडवेज डिपो में तैनात महिला कर्मचारी सस्पेंड

LP Live, Muzaffarnagar: परिवहन निगम डिपो में वरिष्ठ लिपिक के पद पर लंबे समय से नौकरी करने वाली महिला कर्मचारी को एआरएम ने निलंबित कर दिया। महिला कर्मचारी मृतक आश्रित में फर्जी कागजों पर डिपो में नौकरी कर रही थी। निलंबित महिला की पुत्रवधु की शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करने के बाद परिवहन निगम को कार्रवाई करनी पड़ी।

मुजफ्फरनगर परिवहन निगम डिपो में लंबे समय से संतोष कुमारी वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थी। वह अपने पति अजयपाल के मृतक आश्रित कोटे में भर्ती हुई थी। कुछ महीने पहले ही संतोष कुमारी के बेटे मनीष की शादी भारती से हुई थी। भारती ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें संतोष देवी सहित अपने पति पर अतिरिक्त दहेज का आरोप लगाय था। इस दौरान पुत्रवधु भारती ने यह भी बताया था कि ससुराल में रहते हुए पता चला है कि उसके पति मनीष ने अधिक सम्पत्ति दिखाने के लिए अपने पिता का नाम अजयपाल बताया था, जबकि उसके असली पिता अजयपाल के भाई रामपाल निवासी अमानुल्लापुर थाना जानी मेरठ थे। रामपाल की पत्नी संतोष कुमारी है, लेकिन संतोष कुमारी ने नगरपालिका से अजयपाल को पति दर्शाते एक मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया था, जिसके आधार पर उसने मृतक आश्रित में रोडवेज डिपो में नौकरी प्राप्त कर ली। यह भी बताया था कि उसका पति रामपाल भी अपने भाई अजयपाल के कागज चोरी कर उनके कागजों पर रोडवेज विभाग में चालक के पद पर नौकरी करता था। इस मामले मामले में पुलिस ने जांच की, जिसके बाद डिपो एआरएम भुवनेश्वर कुमार ने आरोपित संतोष कुमारी को निलंबित कर दिया है। एआरएम ने बताया कि संतोष कुमार उनके डिपो में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थी। वह अगस्त महीने से जेल में है। धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में पुलिस जांच कर रही है। संतोष कुमारी को निलंबित किया गया है। विभागीय जांच भी चल रही है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button