
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के तत्वावधान में मंगलवार को मुजफ्फरनगर कार्यकारिणी का एक कार्यक्रम हुआ। इसमें जनपद व ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों ने महिला शिक्षकों की समस्या पर मंथन किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए उन्हें सम्मानित करते हुए उनके अधिकार पत्र सौंपे गए।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ मुजफ्फरनगर की जिलाध्यक्ष उषा चौहान व महामंत्री रश्मि मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मोर्य के निर्देश संगठन की महिला शिक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने जिला स्तर पर ब्लाक स्तर पर महिला शिक्षकों के साथ आने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की तथा समाधान पर विचार विमर्श किया। इसके बाद सभी जनपद व ब्लाक पदाधिकारियों का सम्मान हुआ और उन्हें उनके जिम्मेदारी से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया कि 23 अक्टूबर 2025 को प्रदेश कार्यकारिणी ने मुजफ्फरनगर महिला शिक्षक संघ इकाई का गठन कर शिक्षिकाओं की विभागीय समस्याओं को दूर करने व उनका सम्मान करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सभी जनपद व ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों को अधिकार पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उषा रानी, महामंत्री रश्मि मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीति चौहान, उपाध्यक्ष अंजू त्यागी, सोनिका अग्रवाल, प्रतिभा चंदेल, रजनी रानी, रश्मि धीमान, प्रीति ठाकुर सहित सदर, मोरना, बघरा, जानसठ, खतौली, पुरकाजी, शाहपुर, बुढ़ाना, चरथावल ब्लाक की शिक्षिकाएं मौजूद रही।
Post Views: 237













Total views : 182825