
लोकपथ लाइव, डेस्क। पश्चिम एशिया के देशों में अचानक बढ़े तनाव और यूएई व कुवैत सहित कई खाड़ी देशों पर मिसाइल गिरने की खबरों ने मुजफ्फरनगर के कई परिवारों की रातों की नींद उड़ा दी है। जैसे ही सोशल मीडिया पर मिसाइल हमलों के वीडियो सामने आए, जिले के रामपुरी, महमूद नगर और मल्हूपुरा समेत कई क्षेत्रों में रह रहे परिवारों में अपने परिवार के सदस्यों के लिए चिंताएं बढ़ गई। मुजफ्फरनगर के रामपुरी, मल्हूपुरा सहित कई गांवों से युवा दुबाई, कुवैत सहित अन्य यूएई देशों में रह रहे हैं।
मुजफ्फरनगर के बड़ी संख्या में युवक रोजगार के सिलसिले में खाड़ी देशों में रहते हैं। रामपुरी क्षेत्र के दो युवक, महमूद नगर निवासी डॉ. सलीम, बंतीखेड़ा के राजेंद्र कुमार और राहुल, व मल्हूपुरा के कई युवक वर्तमान में कुवैत व आसपास के देशों में कार्यरत हैं। मिसाइल हमलों की सूचना मिलते ही इन युवकों के परिजन बदहवास होकर फोन और इंटरनेट के जरिए अपनों का हाल जानने में जुट गए हैं। दुबई रह रहे दो युवकों के परिजनों ने बताया कि जब से वीडियो सामने आए हैं, घर में अपनों के लिए चिंताएं बढ़ गई है। हालांकि, कुछ युवकों से संपर्क हो पाया है, लेकिन क्षेत्र में लगातार गूँजते सायरन और युद्ध जैसी स्थिति ने सभी को डरा दिया है। डॉ. सलीम के परिवार का कहना है कि वे लगातार टीवी और सोशल मीडिया पर नजरें गड़ाए हुए हैं ताकि हालात की जानकारी मिलती रहे। स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठन भी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। फिलहाल, इन परिवारों के आंगन में सन्नाटा पसरा है और सभी अपने परिजनों की सकुशल वतन वापसी और सुरक्षा की प्रार्थना कर रहे हैं। दुबाई में रहने वाले युवकों ने अपना नाम सामने नहीं आने की शर्त पर बताया कि दुबाई में कई जगह मिशाई गिरी है। हालांकि रविवार को शांति रही है। परिजनों भी लगातार संपर्क में है।
Post Views: 78













Total views : 229388