दिल्ली-NCRदिल्ली-एनसीआर
दिल्ली के घोंडा में दूषित पानी की सप्लाई का संकट


LP Live, Delhi: बरसात के मौसम में दिल्ली के कई एरिया में दूषित पानी की सप्लाई का संकट मंडराने लगा है। नगर निगम और दिल्ली जल बोर्ड के अफसर की लापरवाही के कारण क्षेत्र के लोग परेशनी में जी रहे है। ताज़ा मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के घोंडा क्षेत्र का है। वंहा अरविन्द नगर के अधिकतर एरिया में दिल्ली जल बोर्ड से सप्लाई होने वाली पाइप लाइन में गन्दा पानी आ रहा है, जिससे घरों में दुर्घन्द के साथ लोगों का काम करना मुहाल हो चूका है। स्थानीय लोग समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं, जिसमें टंकी से निकलने वाला काले रंग का पानी भी दिखाई दे रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारियों के नहीं जागने से परेशानी जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूषित पानी के कारण उनका सुबह नहा कर जाना भी दुभर हो गया है।
