
लोकपथ लाइव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में 10 आईएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। आईएस अमित कुमार घोष और अमृत अभिजात समेत 10 अधिकारियों को नई तैनाती दे दी गई है। इन सभी के विभाग बदल दिए गए हैं। आईएएस अमित घोष को उच्च शिक्षा अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।
प्रदेश सरकार ने रविवार रात 10 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। इसमें कई अधिकारियों से महत्वपूर्ण विभाग लेकर दूसरे अधिकारियों को सौंपे गए हैं। फेरबदल में उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, कृषि, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, ऊर्जा और श्रम जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।
शासन की तबादला सूची के अनुसार चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष को उच्च शिक्षा अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात को वर्तमान पद के साथ परिवहन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।
वहीं वन, पर्यावरण एवं जल वायु परिवर्तन की श्रीमती वी० हेकाली झिमोमी को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के साथ चिकित्सा शिक्षा का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को वन, पर्यावरण एवं जल वायु परिवर्तन का प्रमुख सचिव का दायित्व सौंपा है। वहीं पंचायती राज के प्रमुख सचिव अनिल कुमार को खाद्य एवं रसद एवं उपभोक्ता मामले का प्रमख सचिव बनाया गया है।
तबादला सूची के अनुसार श्रम एवं सेवायोजन एवं प्राविधिक शिक्षा के प्रमुख सचिव डॉ० एम०के०एस० सुंदरम को कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन का प्रमुख सचिव बनाया गया है। जबकि कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन के प्रमुख सचिव एवं उत्तर प्रदेश राज्य कृषि मंडी परिषद के निदेशक रविंद्र को पंचायती राज का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के प्रमुख सचिव अमित गुप्ता को वर्तमान पद के साथ प्राविधिक शिक्षा प्रमुख सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
शासन ने खाद्य एवं रसद, उपभोक्ता मामले के प्रमुख सचिव एवं खाद्य एवं रसद के आयुक्त रणवीर प्रसाद को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा का प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड तथा उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, यूपीएसएलडीसी लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा के अपर मुख्य सचिव एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ० आशीष कुमार गोयल को सेवायोजन का अपर अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।


Post Views: 60











Total views : 418760