Select Language :

Home » एजुकेशन » बोर्ड परीक्षा में जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

बोर्ड परीक्षा में जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर:  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित होते ही छात्राओं के चेहरे खिल उठे। नई मंडी स्थित प्रतिष्ठित जैन कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। घोषित परिणामों में विद्यालय का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें कक्षा 10वीं का परीक्षाफल 97.96 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का परीक्षाफल 88.82 प्रतिशत रहा।

How to Make a News Portal

परिणामों की घोषणा के साथ ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन से मिली इस सफलता का जश्न मनाया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या किरण देवी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं के निरंतर परिश्रम और अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 7 9
Total views : 378803

Follow us on