Select Language :

Home » एजुकेशन » कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची विधानसभा आश्वासन समिति

कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची विधानसभा आश्वासन समिति

 

मुजफ्फरनगर: 14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, हुई बैठक

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर:  उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति के सभापति  राजपाल सिंह बालियान एवं समिति के सदस्य  राम खिलाड़ी सिंह ने बुधवार को जनपद के शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास खंड सदर के कंपोजिट विद्यालय (1-8) संघावली पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संदीप कुमार ने अवगत कराया कि विद्यालय में कुल 500 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनमें से मौके पर 322 उपस्थित पाए गए। सभापति ने विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया क्योंकि अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में मिले। कक्षा-1 के नन्हें बच्चों से संवाद करते हुए सभापति ने मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता जानी, जिस पर बच्चों ने बताया कि आज उन्हें मेन्यू के अनुसार तहरी और दूध दिया गया है।

समिति ने कक्षा-7 की छात्राओं से पाठ्य-पुस्तकों का वाचन भी कराया और लाइब्रेरी व स्मार्ट क्लास का बारीकी से निरीक्षण किया। सभापति ने प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, बीएसए और समस्त अध्यापकगण मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 6 1 5 5
Total views : 238544

Follow us on