Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरनगर: 14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, हुई बैठक

मुजफ्फरनगर: 14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, हुई बैठक

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में आगामी 14 मार्च (द्वितीय शनिवार) को आयोजित होने वाली ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ को सफल बनाने के लिए न्यायिक तंत्र ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुक्रम में बुधवार को जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

अपर जिला जज एफटीसी कोर्ट संख्या-03 एवं लोक अदालत के नोडल अधिकारी रवि कुमार दिवाकर के बैठक में तैयारियों का खाका खींच। बैठक का मुख्य उद्देश्य लोक अदालत के माध्यम से लंबित मुकदमों का त्वरित और सुलभ निस्तारण सुनिश्चित करना रहा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी (सिविल जज सी.डि.) ने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों को बताया कि आगामी 14 मार्च को होने वाली लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटाए गए वादों से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि समाज में सद्भाव भी बढ़ता है।
बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कविता अग्रवाल, डॉ. देवेन्द्र सिंह फौजदार (अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), जसीम खान (अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-02), सिविल जज सी.डि. कोर्ट संख्या-01 समेत अन्य कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 0 5 0
Total views : 403778

Follow us on