Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » फ्रेंड्स कालोनी में ट्रांसफार्मर में लगी आग से उड़ी लोगों की नींद

फ्रेंड्स कालोनी में ट्रांसफार्मर में लगी आग से उड़ी लोगों की नींद

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: फ्रेंड्स कालोनी में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टंकी के पास में लगे बिजली के एक ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के घरों में रह रहे लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने बड़ी दुर्घटना को भांपते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और रेत व अग्निशमन साधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति घंटों ठप रही।

How to Make a News Portal

फ्रेंड्स कालोनी निवासी शिक्षक विजय त्यागी ने घटना के बाद विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि यह ट्रांसफार्मर उनके घर के बेहद करीब लगा हुआ है, जिससे हर समय खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि हमने कई बार विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर इस ट्रांसफार्मर को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। प्रशासन बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के निवासियों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो वह सीधे उनके घरों को अपनी चपेट में ले लेती। मोहल्लेवासियों ने एक बार फिर प्रशासन से मांग की है कि ट्रांसफार्मर को आवासीय क्षेत्र से दूर शिफ्ट किया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Share this post:

1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 9 3
Total views : 378836

Follow us on