उत्तर प्रदेशशिक्षा
महिला शिक्षकों के इस संगठन को मिली मान्यता, मनाई खुशी
LP Live, Muzaffarnagar: महिला शिक्षकों की प्रमुखता से अवाज उठाने वाले संगठन उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ को शिक्षा निदेशक से मान्यता मिल गई है। मान्यता मिलने पर महिला शिक्षकों ने हर्ष जताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष वंदना बालियान कि शिक्षा निदेशालय से उनके संगठन को मान्यता मिली है। महिला शिक्षिकाओं का यह पहला संगठन है, जिसे शासन ने मान्यता दी। महिला शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को उनका संगठन गंभीरता से उठाता आया है। मान्यता मिलने के बाद काम करने में और अधिक उत्साह रहेगा। उन्होंने कहा, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने इस मामले को बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा था। यह संगठन तीन साल पहले अस्तित्व में आया था। उन्होंने बताया og ftys esa जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा।