राजनीति

मुजफ्फरनगर पालिकाध्यक्ष के लिए उम्मीदों की रेल में सवार भाजपा के यह दावेदार

LP Live, Desk: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आरक्षण लगभग तय है, लेकिन हाईकोर्ट में डाली गई जनहित याचिका पर हरी झंडी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। मुजफ्फरनगर पालिकाध्यक्ष पद की सीट फिलहाल अनारक्षित की गई है, जिसको लेकर विभिन्न वर्गों के भाजपा नेताओं ने अपनी दावेदारी चुनाव लड़ने के लिए ठोक दी है। कोई सीधा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मिलकर आ रहा है तो कोई राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान से मिले आश्वासनों पर छाती ठाेककर टिकट मांग रहे हैं।  इनमें कुछ ऐसे चेहरे भी हैं, जो अपने काम और भाजपा में विश्वास के साथ टिके रहने के दम पर खुद का टिकट पक्का मान बैठे हैं। खैर, कौन भाजपा से मुजफ्फरनगर सीट पर अध्यक्ष पद का प्रत्याशी होगा। यह कुछ ही दिनों में सामने होगा, लेकिन इस बीच किस वर्ग से कौन हैं प्रबल दावेदार। आइये, इसपर भी एक नजर डालते हैं।

वैश्य समाज से कतार में यह नाम 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका में अध्यक्ष पद की कमान लंबे समय वैश्य समाज के हाथ में रही है। इस बार भी सीट अनारक्षित होने से वैश्य समाजज के लोग चुनावी मैदान में उतरने के लिए ताल ठोक रहे हैं। वैश्य समाज में इस बार भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव गर्ग हैं, वहीं भाजपा के कार्यक्रमों में सबसे आगे रहने वाले व्यापारी नेता राहुल गोयल का नाम भी खुब चल रहा है। संघ से जुड़े रहे कुलदीप गोयल और सपा छोड़कर भाजपा में आए गौरव स्वरूप भी टिकट के दावेदार हो सकत हैं। हालाकि बाहर से आए नेता को लेकर अंदरूनी खींचतान चल रही है।
पंजाबी समाज से प्रबल दावेदार
मुजफ्फरनगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए पंजाबी समाज में भी दावेदारों की संख्या कम नही हैं। यहां  सबसे उपर भाजपा और व्यापारी नेता अशोक बाटला का नाम चल रहा है। इसके बाद उद्योगपति कुशपुरी भी पंजाबी समाज से भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं। वहीं एक नाम पत्रकारिता जगत से भी चल रहा है, जिनकी समाज में अच्छी-खासी पहचान बनी हुई है।
ओबीसी में पाल समाज की दावेदारी मजबूत 
पालिकाध्यक्ष सीट के लिए आरक्षण जारी होने से पूर्व पिछडे वर्ग के लिए सीट आरक्षित होने की चर्चा थी, जिस कारण ओबीसी में दावेदारों के नाम पहले ही  तय हो रहे थे। अब अनारक्षित सीट पर भी ओबीसी वर्ग से नेताओं की  दावेदारी ठोकी गई है। इसमें पाल समाज के नेताओं के नाम आगे हैं। सबसे आगे भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल का नाम है। यह लगातार कई योजनाओं से सभासद के चुनाव जीतते आ रहे हैं। इसके बाद को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन एवं पूर्व भाजपा जिलाअध्यक्ष सतपाल सिंह पाल का नाम है। पूर्व विधायक मिथलेश पाल, रोहताश पाल और जगदीश पांचाल भी टिकट मांग रहे हैं।
ब्राह्मण समाज से जिलाध्यक्ष सहित चार नाम
मुजफ्फरनगर पालिकाध्यक्ष चुनाव लड़ने की लाइन में ब्राह्मण समाज से भी कई नाम सामने आ रहे हैं। ब्राह्मण समाज से पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा के दामाद आशुतोष शर्मा, अरविंद राज शर्मा, श्रीभगवान शर्मा और स्वयं जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button