अपराधउत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी के हर जिले में जल्द स्थापित होगा साइबर थाना

प्रदेश में बीते साल गिरफ्तार किये गये 5432 साइबर अपराधी

सोशल मीडिया पर भ्रामक टिप्पणियों के दर्ज हुए 857 केस
LP Live, Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियों, भ्रामक सूचनाओं और साइबर अपराधों को लेकर बेहद सजग है। साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेश के 18 जिलों में साइबर थाने चल रहे हैं और बाकी 57 जिलों में भी साइबर थाने जल्द स्थापित करने की कार्यवाही चल रही है।

यूपी विधानसभा सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2022 में ही सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं और अपमानजनक टिप्पणियों के मामले में 857 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, जिससे संबंधित 655 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस दौरान 5432 साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर अपराधों से ठगी गई 89.46 करोड़ रुपए की बरामदगी की गई है। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के मकसद से फिलहाल प्रदेश के 18 जिलों में साइबर थाने स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि बाकी 57 जिलों में भी साइबर थाना जल्द बनाए जाने की कार्यवाही प्रचलित है। इन थानों के माध्यम से शिकायत और कार्यवाही का संचालन किया जाएगा।

वॉट्सएप डिजिटल वॉलंटियर
खन्ना ने बताया कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों की पहचान की जा रही है। इसके लिए डेडिकेटेड ट्विटर हैंडल भी बनाए गए हैं, जो गलत पोस्ट डालने वालों को चिन्हित करते हैं और उन पर कार्रवाई के लिए भी अनुमोदित करते हैं। सिर्फ यही नहीं, प्रदेश में 5 लाख से अधिक वॉट्सएप डिजिटल वालंटियर बनाए गए हैं, जिनके सहयोग से आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ ही भ्रामक खबरों का खंडन कराया जाता है। साइबर अपराधों को रोकने की दिशा में प्रदेश सरकार ने

दो लाख कर्मचारियों को प्रशिक्षण
साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के मामले में सरकार ने तेजी से कार्रवाई की है। सुरेश खन्ना ने बताया कि कमिश्नरी हेडक्वार्टर में साइबर थाने खोले गए हैं, जबकि प्रदेश के सभी 1532 थानों में साइबर सेल की स्थापना की गई है। सभी जगह ट्रेंड स्टाफ को नियुक्त किया गया है। इस दिशा में 1,92,800 अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button