अपराधउत्तर प्रदेश

साध्वी राजनंदेश्वरी को लेकर एकजुट त्यागी समाज, हत्या की आशंका

त्यागी सभा भवन में समाज के लोगों ने की पत्रकारों से वार्ता। साध्वी की मौत के पीछे का बताया षडयंत्र। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिलेंगे त्यागी समाज के लोग।

LP Live, Muzaffarnagar: शुकतीर्थ स्थित महाशक्ति पीठ आश्रम की संचालिका साध्वी राजनंदेश्वरी की मृत्यु को लेकर त्यागी समाज चिंतित हो रहा है। समाज के लोगों ने साध्वी की हत्या की आशंका जताई है। त्यागी सभा मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष हरिओम त्यागी ने कहा कि महाशक्ति पीठ आश्रम के प्रकाशानंद महाराज ने साध्वी की मृत्यु के बाद उनके शरीर का जला दिया था, जबकि साध्वी के शरीर को समाधी दी जाती है।

शहर के इंद्राकाेलानी स्थित त्यागी सभा भवन में मंगलवार को त्यागी सभा के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान सभा के जिलाध्यक्ष हरिओम ने बताया कि शुकतीर्थ स्थित महाशक्ति पीठ आश्रम की संचालिक राजनंदेश्वरी मेरठ के गांव माहरा में त्यागी समाज में जन्मी थी। वह शुकतीर्थ में जिस आश्रम को चलाती थी। उसके संचालन में त्यागी समाज ने भरपूर सहयोग दिया है। समाज के लोग उन्हें माताजी कहकर पुकारते थे और वहां आते-जाते थे, लेकिन 27 मई 2023 को सूचना मिली की ह्दयगति रूकने से उनका स्वर्गवास हो गया। समाज के लोग आश्रम पहुंचे तो माताजी का पार्थिव शरीर देखकर आशंका जाहिर हुई और पोस्टमार्टम की इच्छा व्यक्त की गई, लेकिन वहां रहने वाले उनके गुरू प्रकाशानंद महाराज ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कहकर जल्दी से उनका अंतिम संस्कार शरीर जलाकर कर दिया, जबकि साध्वी की समाधि दी जाती है। उन्होंने कहा कि हमे आशंका है कि माताजी की मृत्यु नहीं, बल्कि हत्या की गई है। पुलिस और प्रशासन से मांग है कि मामले की जांच कराई जाए। इस दौरान अमेश त्यागी, जोनी त्यागी, विनय त्यागी, अनुज त्यागी, आशीष त्यागी, अनिल त्यागी, दीपक त्यागी आदि मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button