Select Language :

Home » राजनीति » आज से संसद का बजट सत्र शुरू

आज से संसद का बजट सत्र शुरू

लोकपथ लाइव, नई दिल्ली। एक तरफ़ UGC कानून को लेकर देश में संग्राम मचा है। वहीं संसद का बजट सत्र 28 जनवरी यानी आज से शुरू हो रहा है।  यह सत्र दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। आज बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी, जिसमें सरकार की नीतियां, उपलब्धियां और विधायी एजेंडा बताया जाएगा।  पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा।

How to Make a News Portal

आपको बता दे कि एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026-27 पेश करेंगी। ये उनका लगातार नौवां पूर्ण बजट होगा। संसद के बजट सत्र 2026 से पहले केंद्र सरकार ने मंगलवार सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सभी प्रमुख दलों के फ्लोर लीडर्स और प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था। इसमें कांग्रेस के जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी, मणिक्कम टैगोर, के. सुरेश, सपा के रामगोपाल यादव और टीएमसी की शताब्दी रॉय, बीजेडी के डॉ. सस्मित पात्रा, AIADMK के एम. थंबी दुराई, NCP (SP) के फोजिया खान समेत विभिन्न दलों के 26 से अधिक नेता शामिल हुए थे। बजट से लोगो को खासी उम्मीदे भी है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 3 8 5
Total views : 379047

Follow us on