Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » हिंदू स्वराज्य अधिवेशन में उठी संगठित हिंदू समाज के लिए आवाज

हिंदू स्वराज्य अधिवेशन में उठी संगठित हिंदू समाज के लिए आवाज

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  छत्रपति शिवाजी सेना के तत्वावधान में रविवार को जीआईसी मैदान में हिंदू स्वराज्य अधिवेशन हुआ। इसमें संगठित हिंदू समाज को ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला बनाने की हुंकार भरी गई। अधिवेशन में मुजफ्फरनगर सहित अन्य प्रदेश से भी छत्रपति शिवाजी सेना से जुड़े युवा पहुंचे।

हिंदू स्वराज्य अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर वैदिक यज्ञ एवं शंखनाद के साथ हुआ, जिसने संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित शिवाजी सैनिकों ने पूर्ण उत्साह के साथ राष्ट्रवादी उद्घोष लगाए, जिससे जनमानस में जोश और संकल्प की भावना प्रबल हुई।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि हिंदू समाज का जातियों में बटना बड़ी समस्या है। जनसख्ंया नियंत्रण वक्त की आवश्यकता है, यह धरती और अधिक बोझ नहीं झेल सकती है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य ने हिंदू स्वराज्य की अवधारणा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अपने संकल्प को जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदुत्व की नई ताकत के आगाज का प्रतीक है। इस दौरान बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या मुस्लिम नागरिकों की संख्या निरंतर बढ़ने पर चिंता जताई गई। उन्होंने मांग की कि जनपद मुजफ्फरनगर एवं पूरे उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या मुस्लिम नागरिकों की पहचान हेतु विशेष सत्यापन एवं खोज अभियान चलाया जाए तथा जांच में अवैध पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए उन्हें उनके मूल देश वापस भेजा जाए।

जिलाध्यक्ष मोहित सोलंकी ने कहा कि क्षात्रत्व की भावना सदैव से राष्ट्र-रक्षा का आधार रही है और भविष्य में भी राष्ट्र की रक्षा के लिए यह परंपरा जीवित रहेगी। इस अवसर पर विवेक, सुलभ राय, अमन राय, राहुल धीमान, अर्चित आर्य, ध्रुव पाल, आदित्य, शांतनु, विकास वर्मा, अमित विश्वकर्मा, सत्यवीर, सुधांशु, दीपांशु, आकाश, प्रणव, गौरव रावत, मोहित राणा, दिवाकर, शिवा, अजय धीमान, सागर, आदित्य चौहान सहित अनेक शिवाजी सैनिक उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 3 9 1
Total views : 384614

Follow us on