Select Language :

Home » एजुकेशन » शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में बीएसए कार्यालय पर फूंका पूतला

शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में बीएसए कार्यालय पर फूंका पूतला

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने टीईटी की परीक्षा का फिर से विरोधा शुरू कर दिया है। बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता का विरोध कर पूतला दहन किया। मांगों को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा गया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र कुमार के नेतृत्व में बुधवार को परिषदीय स्कूलों के शिक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने एकत्रित होकर कार्यालय में ही टीईटी का पूतला दहन किया। इस दौरान शिक्षकों ने आवाज उठाते हुए कहा कि आरटीई एक्ट से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के टीईटी मुद्दा पर लोकसभा में पूछे गए सवालों के बाद भी इसे अनिवार्य कहा। इस जवाब के विरोध में पूतला फूंका गया है। जिलाध्यक्ष बालेंद्र कुमार व जिलामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता अव्यवहारिक है, जिसका शिक्षक पूर्ण विरोध करते हैं। प्रदर्शन करने वालों में बालेंद्र कुमार, बिजेंद्र कुमार, अनुज गोयल, जागेंद्र कुमार, पूनम बालियान, ममता, निर्देश, सुधीर कुमार, मनोज कुमार, अरुण कुमार, अमित, शर्मिल, विनय आदि शिक्षक मौजद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 6 9 1 5
Total views : 208459

Follow us on