Select Language :

Home » एजुकेशन » राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रतिभावान युवाओं का सम्मान

राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रतिभावान युवाओं का सम्मान

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  पीआर पब्लिक स्कूल में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर माई भारत के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य हुआ। प्रतिभावान युवाओं को पुरस्कृत भी किया गया।
राष्ट्रीय युवा दिवस पर डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन तथा जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में पीआर पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्ज्वलन में बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार, प्रधानाचार्य अनघ सिंघल एवं युवा कलाकार शामिल रहे। डॉ. राजीव कुमार ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और कहा कि जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।
कार्यक्रम में युवा कलाकारों द्वारा कला, संगीत और योग से जुड़ी मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। सम्मान समारोह में युवा चित्रकार सीमा त्यागी, योगाचार्य योगेश कुमार, संगीतकार दिग्विजय सिंह एवं प्रवीण कुमार को स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले अवनी, शिखा एवं राखी को भी सम्मान मिला। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी युवाओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 7 1
Total views : 392338

Follow us on