Select Language :

Home » एजुकेशन » शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में हुई अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा

शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में हुई अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर/ शामली। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत संचालित अटल आवासीय विद्यालय में आगामी सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए रविवार को लिखित परीक्षा हुई। मुजफ्फरनगर  के छोटूराम इंटर कॉलेज को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया, जिसमें कक्षा छठी व नौंवी में प्रवेश के लिए 210 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। दोनों कक्षाओं में आठ बच्चें परीक्षा में अनुपस्थित रहे। वहीं शामली के सत्यनारायण इंटर कालेज में वहां के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 165 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 156 ने परीक्षा दी। इसके अलावा सहारनपुर में भी परीक्षा हुई। तीनों जिले के परीक्षार्थी मुजफ्फरनगर स्थित अलट आवासीय विद्यालय के लिए चयनित होंगे।

अटल आवासीय विद्यालय की इस प्रवेश परीक्षा के लिए मुजफ्फरनगर से कुल 218 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पात्र चुने गए थे, जबकि पंजीकरण करने वालों की संख्या करीब 1200 थी। बड़ी संख्या में आवेदन करने वाले बच्चों को उनके पिता के कार्यों के चलते अपात्र घोषित कर दिया था। एडमिट कार्ड मिलने के बाद रविवार को 218 चयनित पात्र विद्यार्थियों में से 210 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि आठ छात्र अनुपस्थित रहे। छोटूराम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा नौंवी के लिए 87 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 83 बच्चों ने परीक्षा दी, जबकि छठी कक्षा के लिए 131 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 127 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। केंद्र पर जैमर और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पारदर्शी तरीके से परीक्षा आयोजित की गई। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अब इन मेधावी छात्रों को परीक्षा के परिणाम का इंतजार है, जिसके आधार पर उनका चयन विद्यालय के शैक्षिक सत्र के लिए किया जाएगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 4 6
Total views : 392505

Follow us on