असमछत्तीसगढ़झारखंडतेलंगानादेशपंजाबमहाराष्ट्रमेघालयराजनीतिराजस्थान

कई राज्यों के बदले राज्यपाल, संतोष गंगवार बने झारखंड के राज्यपाल

राष्ट्रपति ने आधा दर्जन से ज्यादा राज्यपालों की नियुक्ति को दी मंजूरी

LP Live, New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आधा दर्जन से ज्यादा राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दी है, जिसमें संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा मंजूर करके उनके स्थान पर गुलाब चंद कटारिया को राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति भवन के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है। इसमें पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में गुलाब चंद कटारिया को राज्यपाल बनाया गया, वह बनवारी लाल पुरोहित की जगह लेंगे, जिनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। वहीं केंद्र सरकार में मंत्री रहे संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को यहां से स्थानांतरित करके महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा रमन डेका छतीसगढ़ तथा सी.एच. विजयशंकर मेघालय के राज्यापल होंगे। जबकि लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम और मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा के. केलाशनाथन के पुडचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इन सभी राज्यपालों की नियुक्तियां चार्ज लेने के साथ ही प्रभावी होंगी।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button