Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » शाहपुर और मोरना में खाद्य विभाग के छापे, 20 हजार का मावा मिला खराब

शाहपुर और मोरना में खाद्य विभाग के छापे, 20 हजार का मावा मिला खराब

LP Live, Muzaffarnagar: रक्षा बंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हुई। टीम ने दूध, मावा, घेवर सहित कई प्रकार के खाद्य नमून जब्त कर प्रयोगशाला में जांच को भेजा। 80 किलो अस्वछकर खोया टीम ने नष्ट कराया।

How to Make a News Portal

रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान के नेतृत्व में अभियान चला। टीम ने शाहपुर में मेंन चौराहा स्थित मै. लक्ष्मी स्वीट से बूंदी का लड्डू, बसेड़ा से नफीस की भट्टी से खोया, कृष्णा स्वीट से बर्फी, श्री राम स्वीट्स से घेवर का नमूना भरा। महालक्ष्मी स्वीट्स मेन चौक,शाहपुर, मुजफ्फरनगर से खाद्य पदार्थ- बर्फी का एक विधिक नमूना नियमानुसार संग्रहित किया गया। इसके अतिरिक्त खोया दूषित एवं अस्वच्छकर अवस्था में होने के कारण लगभग 80 किग्रा खोया नष्ट कराया गया, जिसका मूल्य लगभग रुपए 20000 था। वहीं, भोपा के हिंदुस्तान मिष्ठान भंडार से खोया, कृष्ण स्वीट्स एंड नमकीन मोरना से घेवर, इरफान मामा भट्टी से मिश्रीत दूध का एक नमूना, मित्रसेन स्वीट्स से घेवर, इरफान के प्रतिष्ठान से मावा, मुस्कान स्वीट्स एंड नमकीन से बर्फी, श्री कृष्णा स्वीट्स एंड नमकीन से पेड़ा, इरशाद मावा भट्टी भोकरहेड़ी से खोया,मै. दिव्यांश स्वीट्स एंड नमकीन से बालूशाही, श्री कृष्ण स्वीट्स एंड नमकीन से बालूशाही, भोकरहेड़ी के मेहरबान के प्रतिष्ठान से खोया निर्माण भट्टी से मिश्रित दूध के नमूने जब्त हुए। सभी नमूने को खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ को जांच हेतु प्रेषित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जुर्माना लगाया जाएगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल चौधरी, सुनील कुमार तथा मनोज कुमार मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 7 5
Total views : 392575

Follow us on