अपराधउत्तर प्रदेश

पेट्रोल पंप पर महिला पूर्ति निरीक्षक से अभद्रता, टीम पर हमला

LP Live, Meerut: मेरठ के सूरजकुंड फिलिंग प्वाइंट पर छापामारी को पहुंची पूर्ति विभाग की टीम को पीटा गया। महिला पूर्ति निरीक्षक से अभद्रता हुई, जबकि  क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। हालाकि पंप मालिक, उसके दोनों बेटों, मैनेजर व दस अज्ञात कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना के दौरान पंप पर लगे सीसीटीवी भी ठप थे।

बुधवार को अवैध मद से डीजल लेकर बिक्री करने की शिकायत पर टीम  संजय जैन के  फिलिंग प्वाइंट के नाम से पेट्रोल पंप पर गयी। पूर्ति विभाग को सूचना मिली की पंप पर छोटे टैंकर से अवैध डीजल उतारा जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक तारावती, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जोगेंद्र सिंह, कर्मचारी पशुपति देव और पंकज कुमार जांच के लिए गए थे। जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उस समय पंप पर छोटे टैंकर से तेल उतारा जा रहा था। मैनेजर कुलदीप शर्मा से तेल का रिकार्ड मांगा, तो नहीं दिखा सके। इसके बाद संजय, उनके बेटे ने महिला पूर्ति निरीक्षक से अभद्रता की।  इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी को दी गई। उन्होंने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील कुमार को भी मौके पर भेजा। आरोप है कि उक्त लोगों ने सुनील कुमार से अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। विरोध किया तो टीम से मारपीट की।     पंकज के चेहरे पर लोहे के सरिये से वारकर घायल कर दिया। सूचना पर थाने से पुलिस बल पहुंच गया। घायल पंकज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button