उत्तर प्रदेशदेशराजनीति

राज्यसभा जाएंगे यूपी के पूर्व उपमुख्यनमंत्री दिनेश शर्मा

भाजपा ने उत्तर प्रदेश से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

LP Live, New Delhi: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता हरद्वार दुबे के निधन से रिक्त हुई सीट के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को उत्तर प्रदेश से रिक्त घोषित की गई राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार के नाम को अंतिम रुप दिया। इसके लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे दिनेश शर्मा के नाम का ऐलान किया है। केंद्रीय चुनाव समिति के इस निर्णय की जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा एक विज्ञप्ति में में दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के रुप में डॉ. दिनेश शर्मा के नाम को अपनी मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि दिनेश शर्मा 2017-22 के बीच उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के पहले कार्यकाल में उप मुख्यमंत्री रहे हैं। दूसरे कार्यकाल में उनके स्थान पर ब्रजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री का कार्यभार सौंपा गया है।

15 सितंबर को होना है उपचुनाव
भाजपा के अनुसार राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता हरद्वार दुबे का 26 जून को दिल्ली में निधन हो गया। उसके यूपी से रिक्त घोषित की गई राज्यसभा की इस सीट पर चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए मतदान 15 सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराने का कार्यक्रम घोषित किया। मतदान की आवश्यकता हुई तो उसी दिन मतगणना कराई जाएगी। बे का 26 जून को दिल्ली में निधन हो गया।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button