उत्तर प्रदेशशिक्षा

जेइई मेंस में छाए मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों ने पाई सफलता

LP Live, Muzaffarnagar:  जेइइ मेंस परीक्षा का बुधवार रात परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इसमें जनपद में छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया। सफल हुए छह छात्रों ने अचीवर्स एकेडमी से कोचिंग की थी।

जेईई मेंस का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद गांधी कालोनी स्थित अचीवर्स एकेडमी में कार्यक्रम हुआ, जिसमें सफल हुए छात्र-छात्राओं का बधाई दी गई। अचीवर्स एकेडमी के डायरेक्टर सौरभ आर्य ने बताया कि अचीवर्स एकेडमी के काफी छात्र-छात्राओं को जेइइ मेंस परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया, एकेडमी के विराज देशवाल ने 99.45 परसेंटाइल, मोक्ष आहूजा ने 98.83 परसेंटाइल, अभिनव गोयल ने 98.54 परसेंटाइल, अन्नया त्यागी ने 98.42 परसेंटाइल, अंशिका त्यागी ने 97.99 परसेंटाइल, पुरूषार्थ ने 97.90 परसेंटाइल, शुभ मित्तल ने 96.97 परसेंटाइल, अजय कुमार ने 96.73 परसेंटाइल और अनंत अग्रवाल ने 96.42 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। सौरभ आर्य ने बताया, अनन्या त्यागी ने भौतिक विज्ञान 100 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। वहीं दो विद्यार्थियों ने गणित में 99 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। उनके 30 विद्यार्थियों ने जइइ एडवांस में भी क्वालिफाई किया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button