Select Language :

Home » एजुकेशन » कालेज के सिल्वर जुबली समारोह पुरातन छात्र-छात्राओं का सम्मान

कालेज के सिल्वर जुबली समारोह पुरातन छात्र-छात्राओं का सम्मान

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एडं वोकेशनल स्टडीज में 25 वर्ष की उत्कृष्ट शैक्षणिक यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सिल्वर जुबली समारोह हुआ। इस अवसर पर पुरातन छात्र सम्मेलन भी हुआ। कालेज से बढकर अपने कार्य में व्यस्त छात्र-छात्राओं ने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज के सचिव नीरज कुमार व ध्रुव कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कॉलेज निदेशक डा. अरविन्द कुमार ने कहा कि स्वर्गीय श्री महेंद्र कुमार के दिव्य आशीर्वाद एवं प्रेरणा से एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेशनल स्टडीज ने सफलता पूर्वक अपने गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण किए हैं। इस अवसर पर फार्मेसी कंपनी मैनकाईन्ड फार्मा लि0 से डा. रजनीश सिंह, हिमांशु मेहरा, क्वीन्सा सॉल्यूशन गार्गी राजवंशी, अलकैन फार्मास्यूटिकल से अनुज कुमार, एकम्स ड्रग्स से रिसर्च एसोसिएट विशाल शर्मा, एम्स हॉस्पिटल से सीनियर रिसर्च फैलो सुचेता गोस्वामी व फार्मेसी कॉलेजेज और अन्य सरकारी विभाग से आए पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकिर जूनियर छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान कालेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह तथा संवाद सत्र आयोजित किए। कार्यक्रम सफल बनाने में डा. वैशाली, डॉ निशा सिंह, डा. पायल दीपक, रितू कौशिक, नसीम अहमद, सोनू कुमार, अक्षय वर्मा आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 1 7 1 0
Total views : 297102

Follow us on