Select Language :

Home » एजुकेशन » श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के 260 से अधिक छात्रों ने पेश किए 40 नवाचार समाधान

श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के 260 से अधिक छात्रों ने पेश किए 40 नवाचार समाधान

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनग। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजे के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन एसआईएच-2026 के अंतर्गत इंटरनल हैकथॉन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नवाचार, रचनात्मकता एवं समस्या-समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा वास्तविक जीवन की जटिल समस्याओं के तकनीकी एवं प्रभावी समाधान विकसित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कालेज अध्यक्ष डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को कहा कि उन्हें शोध व नवाचार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा आयोजित इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में नवाचार, जिज्ञासा एवं व्यावहारिक समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने में बेहद सहायक सिद्ध होती हैं। इस इंटरनल हैकथॉन में संस्थान के विभिन्न विभागों की 44 टीमों के 260 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी 40 से अधिक समस्या विवरणों प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स पर गहन कार्य करते हुए अपने अभिनव विचार और तकनीकी मॉडल प्रस्तुत किए। प्रोजेक्ट्स के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और रचनात्मक सोच का परिचय दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालेज के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के डीन डॉ. निशांत राठी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स एवं उनकी प्रस्तुतियों का सूक्ष्म अवलोकन किया और उन्हें नवाचार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने का सुझाव दिया। वहीं संस्थान के निदेशक डॉ. अश्विनी वशिष्ठ ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन युवाओं को वास्तविक समस्याओं को समझने, उनके व्यावहारिक समाधान विकसित करने और अपने किताबी ज्ञान को धरातल पर उतारने का बेहतरीन अवसर देता है।
आयोजन के दौरान इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी की डीन डॉ. सुचित्रा त्यागी, रजिस्ट्रार डॉ. अंकुर धीमान, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष इं. पवन कुमार, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष इं. आशीष चौहान, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभागाध्यक्ष इं. कनुप्रिया तथा सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष इं. फिरोज अली उपस्थित रहे। सभी विभागाध्यक्षों ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुसंधान और तकनीकी विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने की सीख दी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 7 6 3 1
Total views : 418669

Follow us on