
लोकपथ लाइव, मुज़फ्फरनगर। नैक (NAAC) द्वारा ‘A++‘ ग्रेड प्राप्त एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में एकमात्र स्वायत्त (ऑटोनॉमस) संस्थान श्री राम कॉलेज ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘यूपी-प्रमाण’ (UP-PRAMAN) पोर्टल की नवीनतम रैंकिंग में श्री राम कॉलेज ने पूरे प्रदेश के हजारों महाविद्यालयों को पीछे छोड़ते हुए राज्य स्तर पर 7वीं रैंक हासिल की है। इसके साथ ही, माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय (सहारनपुर) से संबद्ध सभी कॉलेजों की सूची में श्री राम कॉलेज ने पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
कॉलेज की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिवार के अथक और सार्थक प्रयासों का ही परिणाम है कि संस्थान लगातार प्रदेश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों में मजबूती से अपनी पहचान बनाए हुए है। उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग तथा ‘क्रिस्प’ (सेंटर फॉर रिसर्च इन स्कीम्स एंड पॉलिसीज) की डिजिटल पहल ‘यूपी-प्रमाण’ (परफॉर्मेंस, रैंकिंग इवैल्यूएशन एंड मॉनिटरिंग ऑफ यूपी हायर एजुकेशन अकादमिक नेटवर्क) के तहत संस्थानों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कामकाज का मासिक मूल्यांकन किया जाता है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार श्री राम कॉलेज ने दिसंबर 2025 से अप्रैल 2026 के मध्य विश्वविद्यालय स्तर पर लगातार नंबर वन की रैंकिंग बनाए रखी। वहीं, प्रदेश के कुल 7,162 कॉलेजों के बीच स्टेट रैंकिंग में संस्थान ने छठा और सातवां स्थान हासिल कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया। कॉलेज की इस शानदार सफलता पर चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, प्राचार्य डॉ. प्रेरणा मित्तल, डीन (IQAC) डॉ. विनीत कुमार शर्मा तथा उप-प्राचार्य डॉ. सौरभ मित्तल ने हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस निरंतरता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
Post Views: 130












Total views : 404771