
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के सर्विस क्लब की वर्ष 2026-2028 की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनावी बिगुल बज गया है। जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में निर्वाचन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत के साथ ही शनिवार को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने चुनावी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 10 मई का दिन निर्धारित किया गया है, जिनका निस्तारण अगले दिन 11 मई को किया जाएगा।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 12 मई से नामांकन पत्रों का वितरण शुरू होगा। प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र 14 मई को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक जमा कर सकेंगे। इसके पश्चात 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच (स्कूटनी) और नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी। क्लब की नई सरकार चुनने के लिए 17 मई को मतदान होगा, जिसमें सदस्य सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव को लेकर क्लब के सदस्यों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
Post Views: 103













Total views : 378874