
लोकपथ लाइव, लखनऊ, 24 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदुस्तान समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार विजय वर्मा की मां सुशीला देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वह दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
मूल रूप से अयोध्या निवासी पत्रकार विजय वर्मा की मां ग्राम दौदहा निवासी सुशीला देवी का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम अयोध्या में किया गया। वह अपने पीछे दो पुत्र विजय वर्मा, राज प्रताप वर्मा, पुत्री शांति वर्मा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।


Post Views: 188












Total views : 417501