स्कूली बच्चों ने किया गांधी वाटिका का भ्रमण, समझी पेड़ पौधों की महत्वता


LP Live, Muzaffarnagar: चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा तीन के छात्र -छात्राओं को गांधी कालोनी स्थित गांधी वाटिका का भ्रमण कराया गया। इसमें बच्चो को अलग अलग तरह के पेड़ – पौधों के बारे में जानकारी देकर उनके महत्व बताए गए।

स्कूल की शिक्षिका सविता ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को पौधों के बारे में बताया कि पौधों के कई प्रकार होते हैं, जैसे झाड़ियां-जो छोटे से मध्यम आकार के बारहमासी लकड़ी वाले पौधे होते हैं। इनके तने जमीन के ऊपर होते हैं। झाड़ियां चार मीटर से कम ऊंची होती हैं और इनकी पत्तियां घनी और मोटी होती है। उन्होंने बताया कि जिनके इनके तने मोटे होते हैं और लंबे होते है। वह पेड़ होते हैं। जो नाजुक और छोटे होते हैं वह पौधे होते है। इस दौरान केले का पेड़ ,गुड़हल का पेड़, अशोक का पेड़ का महत्व समझाया गया। इस दौरान पौधों को लगाने के बारे में बताया। पौधों की पहचान और उपयोगिता बताई गई। बच्चो ने अलग अलग प्रकार के पत्तियों को स्पर्श कराकर पत्तियों कि बनावट से उनकी पहचान की। इस अवसर पर सहायक अध्यापिकाएं रीना पांचाल और रजनी चंदेल आदि मौजूद रही।
