Select Language :

Home » एजुकेशन » RTE में दूसरे चरण की लाटरी खुली, मुजफ्फरनगर में 514 बच्चे चयनित

RTE में दूसरे चरण की लाटरी खुली, मुजफ्फरनगर में 514 बच्चे चयनित

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई। इस चरण में जनपद के विभिन्न निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर दाखिले के लिए भाग्य आजमाने वाले 514 बच्चों का चयन किया गया है।

आवेदन और स्क्रूटनी के आंकड़े

बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि  द्वितीय चरण में कुल 1210 आवेदन प्राप्त हुए थे। खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) द्वारा गहन जांच के बाद 961 आवेदनों को पात्र मानते हुए स्वीकृत किया गया, जबकि कमियों के कारण 249 आवेदन निरस्त कर दिए गए। लॉटरी प्रक्रिया के बाद स्वीकृत आवेदनों में से 514 बच्चों को विद्यालय आवंटित किए गए हैं। हालांकि, सीट उपलब्धता और वरीयता क्रम के चलते 447 छात्र इस चरण में विद्यालय पाने से वंचित रह गए।

आयु सीमा और पात्रता का यह है नियम

 इसमें 1 अप्रैल 2026 के आधार पर नर्सरी में (3-4 वर्ष), LKG में (4-5 वर्ष), UKG में (5-6 वर्ष) और कक्षा 1 में (6-7 वर्ष) के लिए ईडब्ल्यूएस (EWS) और वंचित समूह (DG) के बच्चों को शामिल किया गया है।

तीसरे चरण के आवेदन आज से शुरू

बीएसए संदीप कुमार ने बताया, जिन बच्चों का चयन दूसरे चरण में नहीं हो पाया है या जो अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं, उनके लिए 12 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक तीसरे चरण के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसकी लॉटरी 27 मार्च को निकाली जाएगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 6 1 3 5
Total views : 238508

Follow us on