संघर्षों को याद कर मनाई महाराणा प्रताप की जयंती


LP Live, Muzaffarnagar: शहर के एसडी इंटर कालेज में रविवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष से लोगों को रूबरू कराया गया। कार्यक्रम में संगठन ने शामली और मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी।

एसडी इंटर कालेज में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह तंवर ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने युद्ध के मैदान में लड़ते लड़ते देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में घास की रोटी खाकर भी देश की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने कहा की महाराणा प्रताप का जब देश के लिए लड़ाई लड़ते हुए खजाना खाली हो गया था। उस समय सेठ भामाशाह ने उनके लिए अपने खजाने खोल दिए थे। महाराणा प्रताप जयंती समारोह के संयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश पुंडीर ने कहा कि आज इस समारोह में सर्व समाज के लोगों ने उपस्थित होकर यह साबित कर दिखाया की महान वीर पुरुष जाति या धर्म से ऊपर उठकर होते हैं। उन्हें किसी भी धर्म व जाति में बांधकर नहीं रखा जा सकता है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. सुरेंद्र सिंह राठौर ने श्याम सिंह पुंडीर को प्रदेश मंत्री, ठाकुर अनंगपाल सिंह चौहान को मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष व ठाकुर भूप सिंह पुंडीर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, हरेंद्र सिंह पुंडीर को शामली जिला अध्यक्ष, ठाकुर सुंदर सिंह को युवा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर नियुक्त किया। सभी को प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर कुंवर पाल सिंह पुंडीर व संचालन सतीश शर्मा तथा प्रवीण पुंडीर ने संयुक्त रूप से किया। इस समारोह में उदय सिंह पुंडीर, अरविंद राजपूत राणा, जगदीश अरोरा, अकील राणा, जिला पंचायत सदस्य राहुल ठाकुर, बीरम सिंह पुंडीर, शिव कुमार प्रधान, शाह आलम, जयप्रकाश राणा, राहुल कुशवाहा, सतीश शर्मा, इकराम पहलवान, मंजू सिंह चौहान, सत्येंद्र पुंडीर, धरमबीर सिंह चौहान, शमशाद कुरैशी, मनीष सोलंकी, विनोद चौहान, ठाकुर महेंद्र सिंह चौहान, सोनू पुंडीर, अजीत चौधरी, कुलदीप चौधरी, योगेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
