उत्तर प्रदेशदिल्ली-NCR

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

LP Live, Muzaffarnagar: दिल्ली के  मुख्यमंत्री  अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मुज़फ्फरनगर में आप नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया, मुख्यमंत्री से पूछताछ में सहयोग के बावजूद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है।, जो असवैधानिक हैं, गैर कानूनी हैं और अलोकतांत्रिक हैं। करीब दो साल से  इडी और सीबीआई ‌द्वारा इस कश्चित शराब घोटाले की जांच चल रही हैं।  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया  को करीब डेढ वर्ष और दिल्ली राज्य से  राजयसभा सांसद व उत्तरप्रदेश प्रभारी  संजय सिंह  को पिछले छह महीने से जेल में डाल रखा हैं। इससे प्रतीत होता है कि ये सब गिरफ्तारियां  लोकसभा चुनाव में विपक्ष को खत्म करने और आम आदमी पार्टी की ईमानदार छवि को जनता की नज़रों में धूमिल करनी की खराब मंशा से केंद्र में शासन कर रही भाजपा का षड्यंत्र है। इस सम्बन्ध में ज्ञापन एसडीएम सदर परमानंद झा को राष्ट्रपति के नाम दिया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button