उत्तर प्रदेशराज्यलाइफस्टाइल- बाल जगत, महिला जगतशिक्षासाहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्म

ग्रामीण शिक्षा व पक्षियों की सेवा करने पर इन प्रधानाचार्य को मिला अवार्ड, आचार्य अनिरूद्धाचार्य व प्रसिद्ध बोक्सर विजेन्द्र सिंह से हुए सम्मानित

प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया को मिला ग्लोबल सोशल इंट्रेस्ट लीग अवार्ड

LP Live, Muzaffarnagar:  होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एवं मेरा वजूद फाउंडेशन के चेयरमैन प्रवेन्द्र दहिया को ग्लोबल सोशल इंट्रेस्ट लीग अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें संस्था नेकी की राह द्वारा गौरी गोपाल वृद्ध आश्रम वृन्दावन में आध्यात्मिक वक्ता आचार्य अनिरूद्धाचार्य महाराज, प्रसिद्ध भारतीय बोक्सर विजेन्द्र सिंह, डा. गौरव शर्मा अध्यक्ष नेकी की राह, हर्षा रिचार्या औश्र स्वामी अभिरामाचार्य ने सामुहिक रूप से दिया। इस दौरान प्रवेंद्र दहिया के साथ उनकी पत्नी रीटा दहिया भी मौजूद रही। प्रवेंद्र दहिया ने बताया कि उन्हें इस सम्मान के लिए इस लिए चुना गया, क्योंकि वह ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ 13 वर्षों से लगातार पक्षियों की सेवा कर रहे हैं। प्रतिवर्ष 35 कुन्तल दाना व पानी से लगातार पक्षियों की सेवा करने, साथ ही साथ स्ट्रीट डॉग्स व पक्षी कौओं को रोटियों एवं नमकीन दाल सेव से सेवा कर रहे हैं। समय-समय पर गरीब असहायों की मद्द करने, अनाथ एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए मिला। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया की यह उपलब्धिया भी बताई गई।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button