Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » पीआर पब्लिक स्कूल में राशि और वैष्णवी ने किया इंटरमीडिएट टॉप

पीआर पब्लिक स्कूल में राशि और वैष्णवी ने किया इंटरमीडिएट टॉप

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर:  पचेंडा रोड स्थित पी.आर. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में अपनी मेधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। घोषित परीक्षा परिणाम में विज्ञान वर्ग की छात्रा राशि जोशी ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं वाणिज्य वर्ग में वैष्णवी चौधरी ने 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञान वर्ग में अन्य मेधावियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, जिसमें निष्ठा डावरा 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और शुभी शर्मा 89.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा वैष्णवी बंसल और विधि शर्मा ने 89.4 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में दीपांशी रानी (87%) और अंशिका शर्मा (86.4%) ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। विशेष रूप से वैष्णवी चौधरी ने पेंटिंग विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की।
विद्यालय में कुल 4 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 19 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अशोक सिंघल ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासन ही इस शानदार सफलता की असली कुंजी है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 5 6 3 1
Total views : 308804

Follow us on