
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। पानी का घटता जल स्तर गुणवत्ता पर असर डाल रहा है। पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए जनपद में भी अभियान शुरू हो गया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने भूजल विभाग और जल निगम की टीम के साथ दस गांवों में अभियान चलाया। इस दौरान सरकारी नल व अन्य स्थानों पर पेयजल के नमूने एकत्रित किए। नमूनों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
मुजफ्फरनगर वायु प्रदूषण को लेकर हल्ला बोल है, लेकिन इस बीच औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाले पानी के कारण पेयजल की गुणवत्ता भी खतरे में है। शासन के निर्देश मुजफ्फरनगर में भी पेयजल की जांच के लिए अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी गीतेश चंद्रा के निर्देशन में सुयंक्त अभियान चला। अभियान में जल निगम और भूजल विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से भोपा रोड से सटे 10 गांवों में पहुंचकर पानी के नमूने एकत्रित किए।
टीम ने मोरना, तिस्सा, सदर तहसील के गांव, युसुफपुर, भोपा और चांदपुर गांव से 16 नमूने एकत्रित किए है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गीतेश चंद्रा ने बताया कि यह अभियान अभी चलेगा। पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए 10 गांव से नमूने भरे गए हैं। प्रयोगशाला में नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। पानी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया होगी।
Post Views: 170













Total views : 229538