अपराधउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

विनोद गडरिया पर पुलिस ने रखा एक लाख का इनाम

साथी संदीप पर 50 हजार का इनाम घोषित

LP Live, Muzaffarnagar: ADG जोन ने कुख्यात विनोद गडरिया पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। वहीं उसके साथी संदीप पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। कुख्यात विनोद आसपास के जनपदों में भी साथियों के साथ डकैती की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसकी तलाश में यूपी एसटीएफ, जनपद के कई थानों की पुलिस व क्राइम ब्रांच लगी है। वर्तमान में पुलिस को उसकी लोकेशन हरियाणा के पानीपत में मिली है।

मुजफ्फरनगर में पिछले दिनों कई थाना क्षेत्रों में एक ही तर्ज पर डकैती की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि सभी 66 बदमाश द्वारा हुई डकैती विनोद गडरिया गैंग ने अंजाम दी है। इसके बाद पुलिस ने गैंग के 12 से अधिक सदस्यों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। फरवरी 2025 में बुढ़ाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की इस गैंग के सदस्यों से मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अजयपाल उर्फ अजयवीर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। कई अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ के दौरान विनोद गडरिया व उसका साथी मौके से फरार हो गए थे। अब पुलिस ने विनोद गडरिया निवासी गांव खुरगान थाना कैराना जनपद शामली पर एक लाख और उसके साथी संदीप निवासी गांव भंडूर थाना सिखेडा पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं इनामी विनोद ने सबसे पहले 2013 में शामली में डकैती डाली थी। डकैती के दौरान विरोध करने पर एक युवक की हत्या भी की थी

Muzaffarnagar SSP अभिषेक सिंह ने बताया कि विनोद गडरिया पर एडीजी जोन से स्तर से एक लाख का इनाम घोषित किया गया है, जबकि उसके साथी संदीप पर 50 हजार का इनाम घोषित है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button