Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी

लोकपथ लाइव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली यह परीक्षा प्रदेश के 75 जिलों में बने 1090 केंद्रों पर संपन्न होगी। 4543 पदों के लिए इस परीक्षा में 15 लाख 75 हजार से अधिक अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
बोर्ड के अनुसार, परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगी। इस सीधी भर्ती के तहत 4543 पदों के लिए कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिसमें 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। महिला परीक्षार्थियों के लिए उनके मंडल का ही जनपद आवंटित किया गया है।
नकलविहीन परीक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा
परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए बोर्ड ने ‘इम्पर्सनेशन कंट्रोल’ के साथ ही त्रिस्तरीय कंट्रोल एवं कमांड सेंटर (परीक्षा केंद्र, जनपद और बोर्ड स्तर) की स्थापना की है। सीसीटीवी के जरिए पूरी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, एसटीएफ को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अवांछनीय गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

How to Make a News Portal

परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है कि परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें। आवेदन में आधार नंबर मिसमैच होने पर 2.30 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है ताकि समय पर सत्यापन हो सके। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, बटुआ, काला चश्मा, ज्वैलरी और किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री ले जाना पूर्णतः वर्जित है। वहीं प्रवेश पत्र, आधार कार्ड/पहचान पत्र और नीला/काला बाल पॉइंट पेन साथ लाना अनिवार्य है। बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों से दलालों और नौकरी दिलाने वाले रैकेट से सावधान रहने की अपील की है और परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 7 0 6 3
Total views : 240868

Follow us on