Select Language :

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » केरल में मुजफ्फरनगर की शिक्षिका की संदिग्ध मौत, एयरलिफ्ट से पहुंचा शव

केरल में मुजफ्फरनगर की शिक्षिका की संदिग्ध मौत, एयरलिफ्ट से पहुंचा शव

लोकपथ लाइव,मुजफ्फरनगर (जानसठ)। जनपद के जानसठ कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम मेहलकी निवासी एक शिक्षिका की केरल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका सुरभि पाल केरल के जिला कब्बूर  के पयानूर थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। गुरुवार को मृतका का शव एयरलिफ्ट कर मुजफ्फरनगर लाया गया, जहाँ गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

How to Make a News Portal

परिजनों द्वारा केरल  पुलिस को दी गई तहरीर में विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई गौरव पाल ने बताया कि सुरभि की नियुक्ति वर्ष 2023 में हुई थी। 10 मार्च 2026 को परिजनों को सूचना मिली कि सुरभि अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ी है। गौरव का आरोप है कि घटना की जानकारी होने के बावजूद विद्यालय के प्राचार्य ने परिवार को सूचित करने की जहमत नहीं उठाई। परिजनों ने अपने स्तर पर स्थानीय पुलिस से केरल पुलिस से संपर्क साधा और केरल पहुँचे।

परिजनों ने बताया कि  सुरभि की मौत से एक दिन पहले परिजनों की उससे  सामान्य बातचीत हुई थी, जिससे मामला पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत होता है। उन्होंने आशंका जताई है कि विद्यालय के कुछ शिक्षक और स्टाफ साक्ष्य मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, केरल पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर लिखा-पढ़ी शुरू कर दी है, लेकिन इंसाफ की गुहार लगाते हुए परिजनों ने जानसठ पुलिस को भी मामले की लिखित जानकारी दी है। गांव में शिक्षिका की मौत से शोक की लहर है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 3 6 7
Total views : 378997

Follow us on